शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

Road Rage

हर शख्स सड़कों पर गुबार लिए चलता है |
मानो, ज़िंदगी नही झबार लिए चलता है ||
देखता हूँ सड़कों के किनारे तमाम ख़ानाबदोश लोगों को |
वही है जो अपने साथ अपना घर-बार लिए चलता है ||
ना जाने कितनी किस्में हैं इंसानो की ज़माने में |
हसनैन है की हर किसी पे ऐतबार किए चलता है ||
यूँ तो है चलती फिरती खबर की दुकान |
ना जाने फिर भी ये क्यूँ अख़बार लिए चलता है ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें