आज एक नेता जी का इन्टरव्यू सुना जिन्होंने कल यु पी विधान सभा के अंदर अपना कुर्ता उतार दिया और एक महानुभाव ने तो कुर्ता सहित अपनी गंजी को भी नहीं छोड़ा खैर ये सब छोड़िये मुद्दे कि बात पर आते है, कल उनसे एक पत्रकार ने प्रश्न पूछा कि फिल्मों में ये काम तो सलमान खान भी खूब करते हैं, नेता ने पट से जवाब दिया अरे क्या वो नचनियों की बात करते हो, कहते ही आग बबूला हो गया और कहता है आप हमारी तुलना उस नचनिये से करते हो। मेरा मन तो कहता,
कि ये नेता जी वही होंगे जो अभी सैफई महोत्सव में आये हुए सलमान खान के साथ एक फोटू के लिए तरस रहे होंगे। और घर जाने पर इनकी बेगम और बच्चों ने भी खूब कोसा होगा कि, हटो तुम एक फोटू तो निकलवा नहीं पाये सलमान खान के साथ इतना बढियां मौका था और बनते हो अपने आप को बहोत बड़े नेता नपोरी। फिर यही नेता ने ये बात कहते हुए अपना पीछा छुड़ाया होगा कि अरे समझती नहीं हो वो अखिलेश और नेता जी(मुलायम सिंह) के साथ थे कहाँ हमारा नंबर आता और वैसे भी इन्टरनेसनल आदमी है सलमान खान।
और आज देखिये मौके कि नज़ाकत और अपने शर्मशार किये हुवे काम को किस अंदाज़ में अपनी हेकड़ी को दिखने कि कोशिश कर रहे हैं और अपना पाला बदल कर कहते हैं हमारी तुलना उससे मत करो सही बात है , तुलना कहाँ हो सकती है कहाँ एक खूबसूरत और हुनर से लबरेज़ इस देश का नायक और कहाँ तुम ठहरे देश के नालायक।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें